Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 11

11  नवंबर, 2009

मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को अच्छी खासी बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 409 अंक की मजबूती के साथ 16,850 पर और एनएसई का निफ्टी 122 अंक की बढत के साथ 5004 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.15 प्रतिशत की तेजी रहीं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2.01 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.6 प्रतिशत की बढत रहीं। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मेटल इंडेक्स 4.4 प्रतिशत और आईटी इंडेक्स 4 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर एनएसई का निफ्टी 80.6 अंक जोडता हुआ 4,962 पर और बीएसई का सेेसेक्स 282 अंक ऊपर 16,723 पर कारोबार कर रहा था।

Views: 587 | Added by: gopalbagani | Date: 11 November 2009

11  नवंबर, 2009

नई दिल्ली। यात्रियों को उचित दामों पर खाना मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ रेलवे देशभर में जन आहार केंद्र शुरू करने जा रही है। सबसे पहले हाव़डा, बेंगलुरू, चेन्नई व सिकंदराबाद स्टेशनों पर ये केंद्र इस माह में ही शुरू किए जाएंगे। इसके बाद पटना, नई जलपाईगु़डी, लखनऊ व मैसूर सहित सात और स्थानों पर अगले माह इन केंद्रों को शुरू किया जाएगा। रेलवे यात्री सेवा समिति की पहल पर शुरू किए जा रहे इन केंद्रों पर खाना 19 से 35 रूपए की श्रेणी में मिलेगा। समिति के अनुसार ये केंद्र निजी ठेकेदारों को नहीं सौंपे जाएंगे। इन केंद्रों का संचालन समिति की देखभाल में आईआरसीटीसी खुद करेगी।

Views: 664 | Added by: gopalbagani | Date: 11 November 2009

mumbai_hide_tide_pic_4_310मुंबई. मुंबईवासियों को फयान के कहर से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बीएमसी की ओर से कई बसों के साथ रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसी के साथ बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी बंद किया जा सकता है। जिसका फैसला शाम पांच बजे लिया जाएगा। वहीं स्कूल-कॉलेज के साथ कार्यालयों को भी बंद कर दिया है।

पूरे मुंबई में फिलहाल जोरदार बारिश चल रही है। लोगों को अपने घर पर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने चार सौ अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है। जबकि चर्च गेट से विरार के लिए बारह नई गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी दी है। मुंबई के निचले इलाके में नौ वोटों की तैनाती की गई है। राहत टीम के साथ हैलीकॉफ्टर भी तैनात कर दिया गया है।

तूफान नहीं कहर है फयान

अरब सागर से जोर पकड़ा चक्रवाती तूफान गुरुवार दक्षिणी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को पार कर चुका है। जिसके कारण पूरे इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस तूफान को फयान नाम दिया है। यह तूफान अलीबाग को क्रॉस कर लिया है। इसका सबसे अधिक असर मुंबई और गुजरात में पड़ सकता है। भारी बारिश के ... Read more »

Views: 676 | Added by: gopalbagani | Date: 11 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search