Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 09

09  नवंबर, 2009

शिमला। देश की सीमाएं असुरक्षित है। हमें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश से खतरा है। देश की कमजोर विदेश नीति के चलते हमने नेपाल को खो दिया है है। यदि समय रहते नही संभले तो श्रीलंका, वर्मा भी हमारे हाथ से निकल जाएंगे। इसलिए हमें कारगर दूरवर्ती नीति बनानी होगी। उक्त बाते राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत ने रविवार को शिमला में पथ संचलन व सरसंघचालक प्रणाम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश आतंरिक और ब्राrय आतंकवाद से ग्रसित है।
स्वतंत्रता के 60 साल के बाद भी पाकिस्तान व कश्मीर में अपने सैनिक ठिकाने बनाना चाहता है। इसलिए वह भारत व पाकिस्तान को ल़डाए रखना चाहता है। उधर, चीन के इरदे भी सही नही है। वह कभी अरूणाचल पर दावा करता है तो कभी तिब्बत पर। उसकी मिसाइलों की जद में पूरा देश है। ब्रह्यपुत्र नदी पर चीन ने बांध बनाया है। इसके अलावा उसने भारत के चारों ओर सैनिक अड्डे बनाए है। इसके अलावा बांग्लादेश में उग्रवादियों के अड्डे है जो भारत के खिलाफ सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि यह पडोसी देश अपनी सुविधा के अनुसार भारत पर आक्रमण कर सकते हैं। इसलिए हमें भी इसका जवाब देने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के नाम पर विकसित देश अन्य देशों को ... Read more »

Views: 885 | Added by: gopalbagani | Date: 09 November 2009

09  नवंबर, 2009

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबु आजमी के हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विधायकों ने उनका माइक छीन लिया और हाथपाई की। विवाद तब शुरू हुआ जब अबु आजमी ने विधानसभा में हिंदी में शपथ लेना शुरू किया। पहले अबु आजमी को रोकने के लिए मनसे विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। आजमी के शपथ लेने से नहीं रूकने पर मनसे विधायकों ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उन्हें चप्पलें दिखाई गईं और मनसे विधायक राम कदम ने उन्हें थप्प़ड मार दिया।
बाद में उनका माइक छीन लिया। मनसे विधायक इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने फिर से अबु आजमी को बुरी तरह से घेर लिया। इस पर स्पीकर ने मार्शल बुला लिए। इस बीच अन्य विधायक भी आजमी के बचाव में उनके पास पहुंच गए। अबु आजमी ने मनसे विधायकों के भारी हंगामे के बीच हिंदी में ही शपथग्रहण पूर्ण की। भारी हंगामे के चलते स्पीकर को सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित करनी प़डी। इस घटना की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इसे अशोभनी करार दिया है। उन्होंने दोषी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, समाजवादी पार्टी के महासचिव ... Read more »

Views: 862 | Added by: gopalbagani | Date: 09 November 2009

मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 340 अंक का उछाल लेकर 16,498 और एनएसई का निफ्टी 102 की बढ़त के साथ 4898 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एक्सिस बैंक, एसबीआई और सेल में अच्छी खासी बढत रहीं। बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रहीं। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.03 प्रतिशत की तेजी रहीं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.97 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 2.16 प्रतिशत की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी का रूख रहा। बैंकिंग सूचकांक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक, तेल-गैस सूचकांक, धातु सूचकांक, रियल्टी सूचकांक, एफएमसीजी सूचकांक और पीएसयू सूचकांक में बढत दर्ज की गई। दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 212 अंक की बढत के साथ 16,370 पर और एनएसई का निफ्टी 63 अंक ऊपर 4,859 पर कारोबार कर रहा था।

Attachments: Image 1
Views: 877 | Added by: gopalbagani | Date: 09 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search