Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 13

13  नवंबर, 2009

मुंबई। आज शेयर बाजार का कारोबार बढत के साथ हुआ। शुरूआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 53 अंकों की तेजी के साथ 16,749 पर पहुंच चुका था। जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 20 अंक ऊपर 4,972 पर कारोबार कर रहा था। रिलायंस,एसीसी अंबुजा सीमेंट्स, एनटीपीसी के शेयरों मे बढत के साथ कारोबार हो रहा है, जबकि टीसीएस, इंफोसिस, महिन्द्रा सत्यम और एसबीआई में गिरावट देखने को मिल रही है।
गौरतलब है कि गुरूवार को बीएसई सेंसेक्स में 154 अंकों की गिरावट रही थी और यह 16,696 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान उसका टॉप लेवल 16,897 रहा जबकि नीचे में यह 16,605 तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 51 अंकों की गिरावट रही थी और यह 4,953 पर बंद हुआ था। इस समय सेंसेक्स 75 अंक की बढत के साथ 16,771 के स्तर पर तथा निफ्टी 17 अंक की बढत के साथ 4,972 के स्तर पर है।

Views: 715 | Added by: gopalbagani | Date: 13 November 2009


मुंबई. ‘न टकराना हमसे, सब सुन लो ध्यान से, आवाज निकली अबू आजमी के कान से, क्योंकि हम हैं मनसे। जय महाराष्ट्र।’



यह एसएमएस मंगलवार को राज्य विधानसभा में सपा विधायक अबू आजमी की पिटाई के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने जारी किया था।



आजमी द्वारा हिंदी में शपथ लेने पर हंगामा खड़ा करने वाले एमएनएस की कई इकाइयों में हिंदी खासी लोकप्रिय है। यह जानना भी दिलचस्प है कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने खुद पार्टी में हिंदी को बढ़ावा दिया था। फरवरी 2007 में बृहन्मुंबई नगर पालिका के चुनाव में उन्होंने पार्टी के प्रचार के लिए हिंदी में एक संदेश अपनी आवाज में रिकार्ड कराया था।



एमएनएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमने कभी हिंदी का विरोध नहीं किया। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को मराठी सीखनी चाहिए।’

Views: 709 | Added by: gopalbagani | Date: 13 November 2009

13  नवंबर, 2009

नई दिल्ली। महंगाई मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिये बीजेपी ने आज दिल्ली बन्द करने का आह्वान किया है। भाजपा नेताओं के अनुसार 15वीं लोकसभा का चुनाव खत्म होते ही सरकार पूरी तरह निंरकुश हो गई है और महंगाई पर नियंत्रण रखने के मामले में उसने पूरी तरह पल्ला झ़ाड लिया है। यही नहीं पिछले कुछ महीने से दिल्ली सरकार ने स्कूलों की फीस, मेट्रो के किराए बढ़ाने के साथ डीटीसी बसों का किराया बढ़ा कर आधा दर्जन जनविरोधी फैसले लिए है।
भाजपा ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में कृषि मंत्री शरद पवार ने 48 लाख टन चीनी 12 रूपए प्रति किग्रा की दर से निर्यात किया और फिर छह महीने बाद ही चीनी 27 रूपए प्रति किग्रा की दर से आयात किया। अगर देखा जाए तो यह एक तरह का घोटाला है, जिसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यूपीए की लागत नीतियों के कारण ही दिनों-दिन महंगाई बढती जा रही है। खाद्य प्रदार्थो में हो रही मूल्य वृद्धि सरकार का सबसे बडा घोटाला है, जिससे सट्टेबाजों को मूल्यों से हेरा-फेरी कर के देश को लूटने की छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब कृषि मंत्री ने घोषण किया था कि देश में चीनी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, फिर क्यो चीनी का 27 रूपए प्रति किग्रा की दर से आयात किया जा रहा है, जबकि कुछ माह पहले भी सरकार ने 12 रूपए की दर से चीनी ... Read more »

Views: 742 | Added by: gopalbagani | Date: 13 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search