Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 19

19  नवंबर, 2009

नई दिल्ली। स्टील बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा गु्रप अपने 71 साल के चेयरमैन रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश जोरों पर कर रही हैं। ताजा खबर ये है कि टाटा समूह ने इसके लिए सलाहकार भी नियुक्त कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो टाटा समूह का उत्तराधिकारी समूह के बाहर से भी हो सकता हैं।
वहीं, उत्तराधिकारी महिला भी हो सकती हैं। रतन टाटा साफ कर चुके हैं कि टाटा ग्रुप की कमान संभालने के लिए जिसे चुना जाएगा। वो भारतीय या फिर विदेशी भी हो सकता हैं। वो मानते है कि अगर आगामी चेयरमैन भी भारतीय होता है तो बदलाव आसान रहता। लेकिन अब टाटा समूह का 65 प्रतिशत लाभ विदेश से आता हैं और इस सूरत में किसी विदेशी का इस पद पर बैठना भी ठीक होगा। गौरतलब है कि अब तक सिर्फ चेयरमैन टाटा परिवार के रहे हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी परिवार के सदस्य को उत्तराधिकारी के उम्मीदवार के तौर पर चुना नहीं गया हैं।

Views: 774 | Added by: gopalbagani | Date: 19 November 2009

19  नवंबर, 2009

नई दिल्ली। भारत के सबसे धनाढय 100 लोगों में मुकेश अंबानी अव्वल नंबर पर हैं, जबकि महिलाओं में यह स्थान सावित्री जिंदल को मिला है।
फोब्र्स इंडिया की ओर से जारी अरबपतियों की यह सूची इस बात की गवाह है कि आर्थिक क्षेत्र में तमाम मुश्किलों के बावजूद भारत तेजी से तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। आर्थिक क्षेत्र में तमाम उठा-पटक के बावजूद भारत में अरबपतियों की तादाद पहले के मुकाबले इस साल ज्यादा हो गई है। इस सूची से यह साफ है कि देश को आर्थिक तरक्की के रास्ते पर ले जाने वाले इन दिग्गजों ने पहले के मुकाबले खुद को और बेहतर साबित किया है और उनकी कमाई में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। देश के सबसे धनाढय 100 लोगों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी का नाम है।
पिछले साल के मुकाबले इनकी कमाई में 54 फीसदी का इजाफा हुआ है और इनके पास 32 अरब अमरीकी डॉलर की संपत्ति है। महत्वपूर्ण बात यह है कि फोब्र्स इंडिया के 100 अमीरों की कुल कमाई देश की जीडीपी का एक चौथाई है। इस सूची में कुल 6 महिलाएं हैं, जिनमें से एक टॉप दस में शामिल है।
फोब्र्स इंडिया की पिछली सूची के मुकाबले इस बार भारी उलटफेर तो नहीं है, फिर भी कुछ चौंकाने वाले नतीजे जरूर आए हैं। देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स की गद्दी इस्पात किंग लक्ष्मी मित्तल को मिली है। इनकी कम ... Read more »

Views: 777 | Added by: gopalbagani | Date: 19 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search