Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 11 » मुंबई में फयान का कहर : चार सौ बसें, ट्रेन चलेंगी
3:43:06
मुंबई में फयान का कहर : चार सौ बसें, ट्रेन चलेंगी

mumbai_hide_tide_pic_4_310मुंबई. मुंबईवासियों को फयान के कहर से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बीएमसी की ओर से कई बसों के साथ रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसी के साथ बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी बंद किया जा सकता है। जिसका फैसला शाम पांच बजे लिया जाएगा। वहीं स्कूल-कॉलेज के साथ कार्यालयों को भी बंद कर दिया है।

पूरे मुंबई में फिलहाल जोरदार बारिश चल रही है। लोगों को अपने घर पर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने चार सौ अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है। जबकि चर्च गेट से विरार के लिए बारह नई गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी दी है। मुंबई के निचले इलाके में नौ वोटों की तैनाती की गई है। राहत टीम के साथ हैलीकॉफ्टर भी तैनात कर दिया गया है।

तूफान नहीं कहर है फयान

अरब सागर से जोर पकड़ा चक्रवाती तूफान गुरुवार दक्षिणी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को पार कर चुका है। जिसके कारण पूरे इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस तूफान को फयान नाम दिया है। यह तूफान अलीबाग को क्रॉस कर लिया है। इसका सबसे अधिक असर मुंबई और गुजरात में पड़ सकता है। भारी बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के लिए चेतावनी वापस ले ली गई है।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिन से बेमौसम बारिश का दौर जारी है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र में धान और अन्य मौसमी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुंबई में बीएमसी ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई के स्कूल-कॉलेज और ऑफिसों को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने तूफान की आशंका पर एक आपात बैठक बुलाई है। तूफान आज रात मुंबई से क्रास कर जाएगा। लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन भी ठप्प हो गया है। रेलगाड़ियों से लेकर विमान तक लेट उड़ रहे हैं।

गुजरात भी सतर्क

गुजरात की बात की जाए तो दमन में आठ सौ से अधिक मछुआरे समुद्र में फंसे हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तूफान से निपटने के लिए पूरे राज्य को सतर्क रहने को कहा है।

Views: 672 | Added by: gopalbagani | Rating: 0.0/0



Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search