Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 16

dravid_310अहमदाबाद. भारत ने मैच के आखिरी सत्र में अभी तक पांच विकेट के नुक्सान पर 291 रन बना लिए हैं| भारत के लिए एक बार फिर दीवार बनते हुए राहुल द्रविड़ ने अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया| द्रविड़ ने धर्य पूर्व खेलते हुए अपनी शतकीय पारी में 14 चोक्के और एक छक्के लगाए| द्रविड़ का साथ देते हुए भारतीय कप्तान धोनी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|

भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चाय काल तक भारत ने पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए थे| दूसरे सत्र में धैर्य के साथ खेलते हुए भारत ने मात्र एक विकेट युवराज सिंह (68) के रूप में खोया| सत्र की आखिरी गेंद डाले जाने तक राहुल द्रविड़ अपने 27वें शतक से मात्र दो रन दूर थे| उनके साथ कप्तान धोनी 29 रन के निजी स्कोर पर क्रीज़ पर हैं|

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के प्रथम सत्र के अंत तक भारत ने चार विकेट खोकर 105 रन बनाए थे| श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ चानका वेलेगेदरा ने घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए भारत के तीन प्रमुख विकेट - सचिन तेंदुलकर (4), वीरेंद्र सहवाग (16),  और गौतम गंभीर - झटक लिए| वीवीएस लक्ष्मण (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और प्रसाद के हाथों आउट हुए|

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की ख़राब शुरुआत रही| भारत के धुरंधरों ने श्रीलंकाई तेज़ ग ... Read more »

Views: 720 | Added by: gopalbagani | Date: 16 November 2009

sensex_06

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 204 अंक की बढ़त के साथ 17,053 पर है। निफ्टी 65 अंक की बढ़त के साथ 5,064 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.50% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.39% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। ऑटो, धातु, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजूबती दिख रही है। सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे मजबूत चल रहा है। यह करीब 4.88% की बढ़त के साथ 1552 रुपये पर है। टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, स्टरलाइट, डीएलएफ, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा मोटर्स, हीरो होंडा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और महिंद्रा एंड महिंद्र में भी 2% से अधिक की तेजी है।  बाजार आज सुबह 10 बजे  

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स खुलते ही शुक्रवार के बंद स्तर 16,849 से 44 अंक ऊपर 16,893 चला गया। निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ के साथ खुला। लेकिन कुछ देर के बाद ही निफ्टी हरे निशान पर चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय यह 168 अंक की बढ़त ... Read more »

Views: 666 | Added by: gopalbagani | Date: 16 November 2009

16  नवंबर, 2009

मुंबई। आज शेयर बाजार बढत के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 73 अंक की बढत लेकर खुला और देखते ही शुरूआती मिनट में ही 17,000 के आंकडे के पार पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 43 अंक की उछाल के साथ खुलकर 5,000 के पार हो गया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर दिखाई दे रहे है। रीयल्टी, मेटल और ऑटी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी। वहीं मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत ऊपर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर खुले। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढत देखते को मिल रही है उनमें मारूति, स्टरलाइट, डीएलएफ, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिद्रा प्रमुख है। इस समय सेंसेक्स 190 अंक की बढत के साथ 17039 के स्तर पर तथा निफ्टी 50 अंक की उछाल के साथ 5049 के स्तर पर है।

Views: 714 | Added by: gopalbagani | Date: 16 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search