Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 17

sensex_07भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 19 अंक की मजबूती के साथ 17,051 रहा। निफ्टी 4 अंक की बढ़त के साथ 5,062 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.15% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.08% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की गिरावट आयी।
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 17,032 से 4 अंक ऊपर 17,036 तक चला गया। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ खुला। लेकिन कुछ देर के बाद ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर चले गये। कुछ क्षण के लिए सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चले गया, लेकिन इसने फिर से वापसी की और 17,000 के स्तर को पार कर लिया। दोपहर के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गयी और सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने नीचे की ओर 16,883 का आँकड़ा छुआ, जबकि निफ्टी ने नीचे की ओर 5,010 का स्तर छुआ। कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर चल गया। सेसेक्स ने एक बार फिर 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। आखिरकार सेंसेक्स 0.11% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।             

बाजार आज दोपहर 2.25 ब ... Read more »

Views: 749 | Added by: gopalbagani | Date: 17 November 2009

17  नवंबर, 2009

अमदाबाद। श्रीलंकाई टीम में अंतिम समय में शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदारा ने तीन विकेट हासिल करने के बाद कहा कि सचिन तेदुलकर का विकेट उनके लिए सबसे यादगार रहा। वेलेगेदारा ने कहा कि जब मुझे टॉस से कुछ मिनट पहले बताया गया कि वह सीरीज के पहल मैच में खेलना है तो वह यह सुखद आpर्य था क्योकि तिलिना तुषारा कल कंधे में चौट लगा बैटे थे। वेलेगेदारा ने सात ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाकर भारत को करारा झटका दिया। उन्होंने कहा, तुषारा चोटिल थे और मुझे टॉस से कुछ मिनट पहले बताया गया कि मै खेलूंगा। वे नहीं चाहते थे कि सीरीज के पहले मैच में ऎसे खिलाडी केा उतारा जाए, जो शत प्रतिशत फिट नहीं हो।
इस 28 वर्षीय ने अपने दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और तेदुलकर को पेवेलियन भेजा। उन्होंने कहा कि मैने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की। तीनों विकेटों में सचिन का विकेट सर्वश्रेष्ठ था। तेंदुलकर ने पहले गेंद पर चौका जडा, लेकिन वेलेगेदारा ने इन स्विंगर से उन्हें बोल्ड किया वेलेगेदारा चेन्नई में एमआरएफ पेस अकादमी में ट्रेनिंग ली है। वेलेगेदारा ने कहा कि उन्होंने 2007 में इंग्लैड के खिलाफ गाले में एक टेस्ट खेला था और इसके बाद टीम से बाहर हो गए क्योकि उन्हें पिच पर दौ़डने में कुछ समस्या हो रही थी। उन्ह ... Read more »

Views: 717 | Added by: gopalbagani | Date: 17 November 2009

17  नवंबर, 2009

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में डालर की कमजोरी के कारण सोने मे तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों मे तेजी के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मंगलवार को सोने के वायदा भाव 17,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गए। एमसीएक्स में सोने का फरवरी अनुबंध 90 रूपये अथवा 0.6 फीसद की तेजी के साथ 17,061 रूपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 400 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोने का अप्रैल सौदा 78 रूपये अथवा 0.5 फीसद की तेजी के साथ 17,061 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें एक लाट के लिए कारोबार हुआ, जबकि इसका दिसंबर सौदा 97 रूपये अथवा 0.6 फीसद की तेजी के साथ 17,021 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमे 3,590 लाट के कारोबार हुआ।

Views: 788 | Added by: gopalbagani | Date: 17 November 2009

17  नवंबर, 2009

जेनेवा। काले धन की पनाहगाह बने स्विस बैंक अपनी कार्यप्रणाली से ऎतिहासिक बदलाव लाने पर विचार कर रहे है। आमतौर पर विदेशी ग्राहकों के कर संबधी रिकार्ड पर आंख मूंद कर रखने वाले ये बैंक अब जमाकर्ताओं पर विदेश में व्यक्तिगत कर दायित्वों को पूरा करने की शर्त लगा सकते है।
स्विस बैंकों के एसोसिएशन के प्रमुख पैट्रिक ओडियर ने बताया कि कि स्विटजरलैड के बैंकों में धन जमा कराने वाले विदेशियों के मामले में अधिक कराधान संबंधी उपाय करने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके तहत उनसे विदेश में व्यक्तिगत कर संबधी दायित्वों की सूचनाएं मांगी जा सकती है। इसके लिए ब्यौरा तैयार हो रहा है।
हालांकि यह व्यवस्था उन देशों के मामलें मे ही जाएगी, जिनका स्विटरलैड सरकार के साथ इस बाबत द्विपक्षीय समझौता होगा।

Views: 714 | Added by: gopalbagani | Date: 17 November 2009

17  नवंबर, 2009

मुंबई। आज शेयर बाजार फ्लैट ओपनिंग हुई। बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर खुला लेकिन खुलते ही लाल निशान पर पहुंच गया। आंकडों के अनुसार सेंसेक्स 47 अंक नीचे और निफ्टी 8 अंक नीचे खुला। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.16 प्रतिशत ऊपर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत ऊपर खुला। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली वो है ओएनजीसी, एसबीआई और डीएलएफ। वहीं, निफ्टी के लूजर्स में सुजलॉन यूनिटेक और आईसीआईसीआई बैक प्रमुख है। इस समय सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 17004 के स्तर पर तथा निफ्टी 21 अंक की गिरावट के साथ 5036 के स्तर पर है।

Views: 757 | Added by: gopalbagani | Date: 17 November 2009




Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search