Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 17 » भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त
4:16:57
भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त

sensex_07भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 19 अंक की मजबूती के साथ 17,051 रहा। निफ्टी 4 अंक की बढ़त के साथ 5,062 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.15% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.08% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की गिरावट आयी।
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 17,032 से 4 अंक ऊपर 17,036 तक चला गया। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ खुला। लेकिन कुछ देर के बाद ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर चले गये। कुछ क्षण के लिए सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चले गया, लेकिन इसने फिर से वापसी की और 17,000 के स्तर को पार कर लिया। दोपहर के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गयी और सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने नीचे की ओर 16,883 का आँकड़ा छुआ, जबकि निफ्टी ने नीचे की ओर 5,010 का स्तर छुआ। कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर चल गया। सेसेक्स ने एक बार फिर 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। आखिरकार सेंसेक्स 0.11% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।             

बाजार आज दोपहर 2.25 बजे 
दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है। दोपहर 2.25 बजे सेंसेक्स 108 अंक की कमजोरी के साथ 16,924 पर है। निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 5,028 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.58% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी और टीईसीके सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी दिख रही है। रियल्टी, तेल-गैस, पीएसयू और बैंकिंग सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में डीएलएफ का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 2.93% की गिरावट के साथ 374 रुपये पर है। ओएनजीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स में भी 2% से अधिक की कमजोरी है। 

बाजार आज सुबह 10 बजे 

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 17,032 से 4 अंक ऊपर 17,036 तक चला गया। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ खुला। लेकिन कुछ देर के बाद ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर चले गये। कुछ क्षण के लिए सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चले गया, लेकिन इसने फिर से वापसी की और 17,000 के स्तर को पार कर लिया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 12 अंक की कमजोरी के साथ 17,020 पर है। निफ्टी 8 अंक की गिरावट के साथ 5,050 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.18% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.27% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में मिला-जुला रुख है। बैंकिंग, रियल्टी, तेल-गैस और पावर सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में डीएलएफ का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 1.6% की गिरावट के साथ 379 रुपये पर है। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी और सन फार्मा में भी 1% से अधिक की कमजोरी है।

Views: 748 | Added by: gopalbagani | Rating: 0.0/0



Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search