Site menu |
|
|
|
|
| | |
Main » 2009 » November » 16 » बढत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 17,000 के पार
3:37:45 बढत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 17,000 के पार |
16 नवंबर, 2009
मुंबई।
आज शेयर बाजार बढत के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 73 अंक की बढत लेकर
खुला और देखते ही शुरूआती मिनट में ही 17,000 के आंकडे के पार पहुंच गया। वहीं
एनएसई का निफ्टी 43 अंक की उछाल के साथ खुलकर 5,000 के पार हो गया। सभी
सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर दिखाई दे रहे है। रीयल्टी, मेटल और ऑटी
सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी। वहीं मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत ऊपर और
स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर खुले। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के
जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढत देखते को मिल रही है उनमें मारूति,
स्टरलाइट, डीएलएफ, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिद्रा प्रमुख है। इस समय
सेंसेक्स 190 अंक की बढत के साथ 17039 के स्तर पर तथा निफ्टी 50 अंक की
उछाल के साथ 5049 के स्तर पर है।
|
Views: 717 |
Added by: gopalbagani
| Rating: 0.0/0 |
|
|
|