Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » December » 08

india number oneमुंबई. इस साल के अंत तक तो भारत का नंबर एक रहना तय है, लेकिन अगले साल जनवरी में उसका ताज द.अफ्रीका छीन भी सकता है। द.अफ्रीका को इंग्लैंड के विरुद्ध इसी माह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।


यदि वह इस सीरीज को 2-0 या इससे अधिक अंतर से जीत लेता है, तो नंबर एक टेस्ट टीम बन जाएगा। जीत का इससे कम अंतर या उसके हारने पर भारत का ताज कम से कम मार्च तक सुरक्षित रहेगा।


हर खिलाड़ी को 25 लाख : बीसीसीआई ने टीम इंडिया के टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर आने सभी खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, ‘नंबर एक टेस्ट टीम बनने की खुशी में हमने टीम के सभी खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए इनाम देने का निर्णय लिया है।


इसके अलावा टीम के सहयोगी स्टाफ को 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे।’

Views: 904 | Added by: gopalbagani | Date: 08 December 2009

sensex_07आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय सेंसेक्स 68 अंक की मजबूती के साथ 17,051 पर है। निफ्टी 19 अंक की बढ़त के साथ 5,086 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.51% की बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.60% की मजबूती है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के हेल्थकेयर सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.2% ऊपर है। सेंसेक्स के 21 शेयरों में बढ़त का रुख है, जबकि 9 शेयरों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती टाटा स्टील में दिख रही है। इसके शेयर में 1.8% की बढ़त है।

Views: 795 | Added by: gopalbagani | Date: 08 December 2009

थ्री डी सिनेमा की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस मीडियावर्क्स ने टू डी फिल्मों को थ्री डी फिल्मों में बदलने वाली कंपनी इन-थ्री के साथ करार किया है। भारत में रिलायंस मीडियवर्क्स और इन-थ्री मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी टू डी फिल्मों को थ्री डी में बदलने वाली इकाई स्थापित करेंगे। इस करार के तहत साल में 15-25 नयी और पुरानी फिल्मों को थ्री डी में बदला जायेगा। इन-थ्री ने हाल ही डिजनी की ‘जी-फोर्स’ को थ्री डी में बदला था, जो काफी कामयाब रही थी।

शेयर बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर रिलायंस मीडियावर्क्स के शेयर भाव पर नहीं दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह 11.40 बजे कंपनी का शेयर 1.71% की कमजोरी के साथ 267.20 रुपये पर है। शुक्रवार के कारोबार में यह शेयर 271.85 रुपये पर बंद हुआ था।

Views: 707 | Added by: gopalbagani | Date: 08 December 2009

जेएसडब्लू समूह की कंपनी जेएसडब्लू एनर्जी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुल गया। आईपीओ खुलने के पहले दिन इसके 28.4 करोड़ शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 1.25 गुना है। यह आईपीओ 9 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के तहत करीब 22.76 करोड़ शेयर जारी कर रही है। कंपनी ने 1 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 100-115 रुपये का दायरा तय किया है। अंत में इश्यू का जो भी भाव तय होगा, उस पर छोटे निवेशकों को 5 रुपये की छूट मिलेगी। कंपनी इस आईपीओ के जरिये करीब 2700 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी 995 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है, जबकि 2655 मेगावाट की योजनाओं पर काम चालू है। कंपनी ने 2016 तक 7740 मेगावट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

Views: 761 | Added by: gopalbagani | Date: 08 December 2009

अमेरिकी बाजार कल एक सीमित दायरे में घूम कर अंत में सपाट रहे। एशियाई बाजारों में आज सुबह कमजोरी का रुख है।

सोमवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नांके के बयानों को बाजार ने नकारात्मक रूप से लिया। बर्नांके के मुताबिक अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि अर्थव्यवस्था में सुधार की वर्तमान रफ्तार कायम रह पायेगी। वहीं डॉलर की मजबूती से अमेरिका की निर्यातक कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज 1 अंक की बढ़त के साथ सपाट रहा। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 5 अंक और एसएंडपी 500 में 3 अंक की गिरावट रही। अमेरिका में अक्टूबर के दौरान उपभोक्ताओं को जारी कर्ज (कंज्यूमर क्रेडिट) में लगातार आठवें महीने गिरावट आयी है। कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 1.74 डॉलर फिसल कर 73.93 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

जापान में सरकार ने अर्थव्यवस्था को मंदी की गिरफ्त से बचाने के लिए 81 अरब डॉलर की एक नयी राहत योजना का ऐलान किया है। हालाँकि आज सुबह जापान के शेयर बाजार पर इसका सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। निक्केई में 0.5% की गिरावट है। हैंग सेंग में भी 0.7% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट में करीब 1% की गिरावट है। ताइवान वेटेड और कॉस्पी में भी हल्की नरमी दिख रही है। वहीं स्ट्रेट टाइम्स में मामूली तेजी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा सोमवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले करीब 7 अंक की कमजोरी के साथ 5060 के आसपास है।a

Views: 810 | Added by: gopalbagani | Date: 08 December 2009




Free Clock
Calendar
«  December 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
  12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031



                                                     





Search