थ्री डी सिनेमा की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस मीडियावर्क्स ने टू डी
फिल्मों को थ्री डी फिल्मों में बदलने वाली कंपनी इन-थ्री के साथ करार
किया है। भारत में रिलायंस मीडियवर्क्स और इन-थ्री मिलकर दुनिया की सबसे
बड़ी टू डी फिल्मों को थ्री डी में बदलने वाली इकाई स्थापित करेंगे। इस
करार के तहत साल में 15-25 नयी और पुरानी फिल्मों को थ्री डी में बदला
जायेगा। इन-थ्री ने हाल ही डिजनी की ‘जी-फोर्स’ को थ्री डी में बदला था,
जो काफी कामयाब रही थी।
शेयर बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर रिलायंस मीडियावर्क्स के शेयर भाव
पर नहीं दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह 11.40 बजे
कंपनी का शेयर 1.71% की कमजोरी के साथ 267.20 रुपये पर है। शुक्रवार के
कारोबार में यह शेयर 271.85 रुपये पर बंद हुआ था।
|