Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 12 » निफ्टी 5,000 के नीचे बंद
3:59:46
निफ्टी 5,000 के नीचे बंद

ShareManthan.in

sensex_07

भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। प्रॉविजनल आँकड़ों के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की कमजोरी के साथ 16,722 पर रहा। निफ्टी 44 अंक की गिरावट के साथ 4,960 पर बंद हुआ।   
बाजार आज दोपहर 1.30 बजे 

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख दिख रहा है। दोपहर 1.30 बजे सेंसेक्स 94 अंक की कमजोरी के साथ 16,756 पर है। निफ्टी 16 अंक की गिरावट के साथ 4,988 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.71% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.48% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के टीईसीके, आईटी और कैपिटल गुड्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। रियल्टी, धातु, बैंकिंग और पीएसयू सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 2.6% की गिरावट के साथ 900.20 रुपये पर है। टाटा स्टील, डीएलएफ,एसबीआई और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में भी 2% से अधिक की कमजोरी है। 

बाजार आज सुबह 10 बजे 

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत मिली-जुली हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16,850 से 28 अंक नीचे 16,444 तक चला गया, जबकि निफ्टी हल्की मजबूती के साथ खुला। लेकिन निफ्टी कुछ क्षण के बाद ही लाल निशान पर चला गया। साथ ही साथ यह 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे भी चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 17 अंक की बढ़त के साथ 16,867 पर है। निफ्टी 11 अंक की कमजोरी के साथ 4,993 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.07% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.39% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.36% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु, पीएसयू और बैंकिंग सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। टीईसीके, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजूबती दिख रही है। सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे मजबूत चल रहा है। यह करीब 1.8% की बढ़त के साथ 1477.50 रुपये पर है। डीएलएफ, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस, सन फार्मा और रिलायंस कम्युनिकेशंस में भी 1% से अधिक की तेजी है।

Views: 679 | Added by: gopalbagani | Rating: 0.0/0



Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search