Main
Registration
Login
                                                                                                                      




                                    Live Market
                                                                                   

        Sensex    Nifty    World-Market    Nifty-Stock-Chart    Sgx-Nifty   Mcx   Ncdex   F&O
 


Site menu



  
Main » 2009 » November » 16 » पहला टेस्ट: द्रविड़ का शतक
3:39:46
पहला टेस्ट: द्रविड़ का शतक

dravid_310अहमदाबाद. भारत ने मैच के आखिरी सत्र में अभी तक पांच विकेट के नुक्सान पर 291 रन बना लिए हैं| भारत के लिए एक बार फिर दीवार बनते हुए राहुल द्रविड़ ने अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया| द्रविड़ ने धर्य पूर्व खेलते हुए अपनी शतकीय पारी में 14 चोक्के और एक छक्के लगाए| द्रविड़ का साथ देते हुए भारतीय कप्तान धोनी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|

भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चाय काल तक भारत ने पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए थे| दूसरे सत्र में धैर्य के साथ खेलते हुए भारत ने मात्र एक विकेट युवराज सिंह (68) के रूप में खोया| सत्र की आखिरी गेंद डाले जाने तक राहुल द्रविड़ अपने 27वें शतक से मात्र दो रन दूर थे| उनके साथ कप्तान धोनी 29 रन के निजी स्कोर पर क्रीज़ पर हैं|

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के प्रथम सत्र के अंत तक भारत ने चार विकेट खोकर 105 रन बनाए थे| श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ चानका वेलेगेदरा ने घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए भारत के तीन प्रमुख विकेट - सचिन तेंदुलकर (4), वीरेंद्र सहवाग (16),  और गौतम गंभीर - झटक लिए| वीवीएस लक्ष्मण (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और प्रसाद के हाथों आउट हुए|

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की ख़राब शुरुआत रही| भारत के धुरंधरों ने श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए| अपनी मज़बूत बल्लेबाजी के लिए मशहूर टीम इंडिया ने शुरूआती विकेट जल्दी-जल्दी गँवा दिए|

श्रीलंका के विरुद्ध मोटेरा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया| भारत ने अपना पहला विकेट गौतम गंभीर (1) के रूप में जल्दी ही गँवा दिया|

भारत का श्रीलंका के खिलाफ अपनी जमीन पर और यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड है। श्रीलंका टीम आज तक भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है और मेजबान खिलाड़ी इस बार भी प्रतिद्वंद्वी टीम के अरमानों पर पानी फेरने को तैयार हैं। हालांकि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारने से टीम इंडिया का मनोबल थोड़ा गिरा हुआ है, लेकिन टेस्ट सीरीज में नई शुरुआत कर वह जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

Views: 721 | Added by: gopalbagani | Rating: 0.0/0



Free Clock
Calendar
«  November 2009  »
SuMoTuWeThFrSa
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930



                                                     





Search