दोपहर
के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। दोपहर 1 बजे
सेंसेक्स 204 अंक की बढ़त के साथ 17,053 पर है। निफ्टी 65 अंक की बढ़त के
साथ 5,064 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.50% की
तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.54% और बीएसई स्मॉलकैप में
1.39% की बढ़त है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी सूचकांक को
छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। ऑटो, धातु, रियल्टी और
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजूबती दिख रही है।
सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे मजबूत चल
रहा है। यह करीब 4.88% की बढ़त के साथ 1552 रुपये पर है। टाटा स्टील,
ग्रासिम इंडस्ट्रीज, स्टरलाइट, डीएलएफ, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा मोटर्स,
हीरो होंडा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और महिंद्रा एंड महिंद्र में भी 2% से
अधिक की तेजी है। बाजार आज सुबह 10 बजे आज
सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स खुलते
ही शुक्रवार के बंद स्तर 16,849 से 44 अंक ऊपर 16,893 चला गया। निफ्टी
हल्की कमजोरी के साथ के साथ खुला। लेकिन कुछ देर के बाद ही निफ्टी हरे
निशान पर चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर
को पार कर लिया है। इस समय यह 168 अंक की बढ़त के साथ 17,017 पर है।
निफ्टी ने भी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय यह 55
अंक की बढ़त के साथ 5,054 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप
में 1.16% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.22% और बीएसई
स्मॉलकैप में 1.06% की बढ़त है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के
सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। रियल्टी, धातु, ऑटो और कंज्यूमर
ड्यूरेबल्स सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजूबती दिख रही है। सेंसेक्स के
चढ़ने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे मजबूत चल रहा
है। यह करीब 2.5% की बढ़त के साथ 1055 रुपये पर है। मारुति सुजुकी,
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, डीएफएफ, और एसबीआई में भी 2% से अधिक की तेजी है
|